श्रावस्ती, फरवरी 1 -- इकौना। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम बिदुहनी निवासी लखपता (45) पत्नी राम समुझ शनिवार शाम को पैदल ही खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक गाय ने उन पर हमला कर दिया और पेट में सींग लग गई। इससे महिला गंभीररूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने गाय को खदेड़ कर महिला को बचाया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...