गोपालगंज, जुलाई 15 -- - पुत्र गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती - मांझागढ़ के देवापुर पुरदिलपुर टोला गांव की घटना गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर पुरदिलपुर टोला गांव में मंगलवार को गाय के मारने को लेकर हुई पंचायत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 65 वर्षीय रामलोचन साह थे। 30 वर्षीय पुत्र संतोष साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रामलोचन साह के पास एक मारखही गाय थी। सोमवार की शाम उक्त गाय ने गांव के ही संजय साह को मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। जिसे स्थानीय स्तर पर पंचायती के जरिए शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.