मधुबनी, जनवरी 22 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गोधनपुर गांव में पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सक डॉ. केशव कुमार एवं उनकी टीम ने एक गाय की कठिन सर्जरी कर उसके पेट से लोहे का नुकीला तार और प्लास्टिक के गुच्छे निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह झंझारपुर क्षेत्र में पहली बार रूमेनोटॉमी सर्जरी है, जो पशुपालक के घर पर की गई। यह सर्जरी गोधनपुर गांव के पशुपालक गद्दी लाल शाह की गाय पर की गई। पशुपालक ने बताया कि 15 दिन पहले गाय ने बछिया को जन्म दिया था, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। गाय ने चारा छोड़ दिया था और अगले दोनों पैरों के बीच सूजन आ गई थी। शुरुआती इलाज से लाभ नहीं मिलने पर टीआरपी (ट्रॉमैटिक रेटिकुलो पेरिटोनाइटिस) की आशंका जताई गई। जांच के दौरान मैग्नेट और मेटल डिटेक्...