नई दिल्ली, जनवरी 19 -- ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर इंसान दिल से जानवरों और पक्षियों की सेवा करता है, तो उसका असर सीधे ग्रहों पर पड़ता है। इसके लिए ज्यादा पूजा-पाठ की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ा सा अपनापन और सेवा भाव काफी होता है। माना जाता है कि इससे ग्रहों की परेशानी कम होती है और जीवन में चीजें धीरे-धीरे सही होने लगती हैं। रोजाना थोड़ा सा समय निकालकर किसी जानवर या पक्षी की मदद करते हैं, तो उसका फायदा सिर्फ ग्रहों को ही नहीं, आपके मन और जीवन को भी मिलता है। आइए जानते हैं, किन पशु-पक्षियों की सेवा करने से लाभ होता है-गाय की सेवा गाय को रोटी या चारा खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सभी ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है। घर में शांति बनी रहती है और मन भी हल्का रहता है।कुत्तों की सेवा कुत्तों को खाना खिलाने से केतु ग्रह मजबूत ...