महोबा, जनवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। शहर के नंदनी गोशाला में गो पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। गाय की विधि विधान से पूजा अर्चना कर गो संरक्षण को लेकर विचार व्यक्त किए गए। गुरुवार को आरएसएस के संघचालक लक्ष्मीनारायण ने कहा कि हिन्दु धर्म में गाय को विशेष दर्जा दिया गया है। गाय की पूजा करने से खुशहाली आती है। गाय में कई देवी देवताओं का वास बताया गया है। संदीप मिश्रा ने कहा कि गाय की सेवा करने मात्र से कईप्रकार की जटिल बीमारियों से लोगों को निजात मिल चुकी है। विज्ञान भी गाय के महत्व को स्वीकार कर रहा है। गोमूत्र विभिन्न प्रकार की त्वचा से जुड़ी बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इस मौके पर गोवंशों को गुड़ और चना खिलाकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई। जिला प्रचारक आरएसएस सौरभ, नगर प्रचारक अंकित, सौरभ तिवारी, पवन सोनी, गोशालासंचालक डॉ एमड...