समस्तीपुर, फरवरी 9 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की मामला सुलझा नहीं की अब गाय की चोरी शुरू हो गई है। जिसके कारण पशुपालक किसान सदमे में है। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के मऊ, शेरपुर, मलकलीपुर, खनुआ आदि गांव से चोरों ने पुलिस का भय दिखाकर दर्जनों बकरी पशुपालक किसानों के दरवाजे से चोरी कर ली। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद भी आज तक उसका उद्भेदन नहीं हो सका है। उधर, शनिवार की रात चोरों में मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड छह से मुन्ना साह के तीन माह की गर्भवती गाय की चोरी कर पशुपालक किसान को सदमे में डाल दिया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। किसान किरण देवी ने बताया की रात में मेरी तीन माह की गर्भवती गाय की चोरी कर ली गई है। पहले गांव से कई बकरी की चोरी हुई जिसका आजतक पुलिस को पता नहीं चला है। अब बकरी के बाद मेरी गाय की हु...