चतरा, फरवरी 23 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना क्षेत्र के इचाकखुर्द में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सोहर राणा के गाय की चोरी कर ली। इससे पशु पालक को लगभग चालीस हजार रुपए की क्षति हुई है। इसके पूर्व चोरों ने गांव के कामेश्वर सिंह एवं दिनेश्वर दांगी के गाय की चोरी कर ली थी। लगातार हो रहे घटना से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है। कई पशुपालक भय से गौशाला में ही रहने लगे हैं। गांव से सटे नावाडीह में चोरों ने एक गाय कि चोरी कर स्कॉर्पियो में डालकर ले भागे थे। इसका सीसीटीवी में आने के बाद भी अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...