प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- मानव की तरह दूसरे जीव-जंतुओं, गाय और कुत्ते को भी जीने का भी अधिकार है। हमें उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना होगा। ये बातें समाजसेवी अभिषेक तिवारी की अगुवाई में रोडवेज बस स्टेशन कुंडा में चलाए गए पशुओं पर अत्याचार बंद करो संबंधी संगोष्ठी में चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि हम मानवता के रखवाले हैं, सेवा हमारा धर्म है। हमारे मनीषियों ने वसुधैव कुटुम्ब और सर्वे भवन्तु सुखिन: का नारा दिया है, हमें उसका पालन करना चाहिए। इसके बाद समाजसेवी अभिषेक तिवारी की अगुवाई में इलाके के जुटे लोग अपने हाथों में नारे लिखी तख्यितां लेकर पहुंचे। लोगों ने पशुओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान विष्णुधर मिश्रा, आजाद सिंह, देवतादीन पाल, प्रभू नाथ सरोज, राजेश सरोज, मोछा...