हरदोई, दिसम्बर 24 -- हरदोई। हरदोई डिपो की रोडवेज बस नारायणपुर पुलिया के पास सुल्तानपुर-खिरिया के बीच अचानक गायों का झुंड सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बुधवार को हुए इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन चालक समेत दो लोगों को चोटें आईं। दुर्घटना में बस चालक पवन मिश्रा तथा पप्पू सिंह पुत्र डीलचंद सिंह निवासी ग्राम अनुआ घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पीएचसी पाली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक पवन मिश्रा को सिटी स्कैन के लिए हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पप्पू सिंह ने बताया कि वह नारायणपुर पुलिया से हरदोई जाने के लिए बस में सवार हुए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.