दरभंगा, फरवरी 9 -- घर के पास खेल रही बच्ची शनिवार शाम से गायब थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पटवा पोखर के पास कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। वहां दीवार के किनारे बच्ची मृत पड़ी थी और पास में ही खून के धब्बे थे। इस दृश्य को देख लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को दी गई।सीसीटीवी फुटेज एवं मृत बच्ची के साथ खेल रही अन्य बच्चियों से पूछताछ के आधार पर आरोपित को उसके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...