कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोलकाता से अपने जमीन संबंधित मामलों को लेकर कोडरमा पहुंचा 39 वर्षीय व्यवसायी सुमीत दाहिमा की सुराग ढूढंने कोडरमा पुलिस के हाथ नौ दिन बाद भी खाली है। हालांकि पुलिस व्यवसायी को खोजने में दिन- रात जुटी है। व्यवसायी की तलाश को लेकर मंगलवार को कोडरमा पुलिस जगह- जगह व्यवसायी के गुमशुदा की पोस्टर चिपकाया जा रहा है। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। कोडरमा पुलिस कोडरमा से लेकर कोलकाता तक छानबीन में जुटी है और कई लोगों से लगातार पूछताछ भी कर रही है। लेकिन अभी तक व्यवसायी को ढूंढने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.