देवरिया, जुलाई 11 -- सुरौली, देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जद्दू परसिया के रहने वाले अनुभव सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। जद्दू परसिया गांव के रहने वाले माधुरी शरण के इकलौते पुत्र अनुभव सिंह की मां छाया का 2021 में निधन हो गया। इसके बाद कुछ संपत्ति उनके पुत्र अनुभव सिंह के नाम हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों की नजर अनुभव सिंह के नाम की संपत्ति पर थी। अनुभव दो माह पहले घर से निकले और गायब हो गए। उसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। छह जुलाई को गोरखपुर में माधुरी शरण सिंह के एक रिश्तेदार के दरवाजे पर कुछ लोगों ने अनुभव को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और फरार हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.