गोंडा, जनवरी 1 -- गोण्डा। हाईटेक जमाने में ज्यादातर लोगों के हाथ में महंगे मोबाइल हैं। मोबाइल खो जाएं, तो चेहरे की हंसी उड़ जाती है। खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाए, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं होता। गुरुवार को नए साल पर ऐसे एक-दो पीड़ित नहीं 171 लोग थे। जिनके गायब और चोरी हुए मोबाइल एसपी विनीत जायसवाल ने उन्हें वापस लौटाए। पुलिस का दावा है बरामद मोबाइल की कीमत करीब सैंतीस लाख बासठ हजार रुपये है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से खोए हुए मोबाइल बरामद किए जाते हैं। आई शिकायतों पर सर्विलांस टीम काम कर रही थी। एक-एक करके मोबाइल बरामद किए जा रहे थे। किसी का मोबाइल जेब से गिर गया था, तो किसी का मोबाइल बाजार में चोरी हुआ था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान अब तक जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल ...