मोतिहारी, जनवरी 14 -- मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के कंसपकड़ी ग्राम से करीब ढाई माह पूर्व गायब डेढ़ वर्षीया बच्ची मणि कर्णिका उर्फ़ मणि की जानकारी देने वाले को पुलिस 50 हज़ार रुपए इनाम देगी। इसकी घोषणा एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। पुलिस के अनुसार गायब बच्ची कंसपकड़ी ग्राम के भूषण कुमार की पुत्री है। बताया कि उक्त बच्ची गत 28 अक्टूबर 2025 को सुबह में गांव के महारानी स्थल के पास खेलरही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...