किशनगंज, फरवरी 5 -- दिघलबैंक (नि.सं.)। सीमावर्ती क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले चार नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने के मामले में गुरुवार को बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दिघलबैंक थाना कांड संख्या 36/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरपीएफ की सतर्कता से 30 घंटों के अंदर ही चारों नाबालिग लड़कियों का पता लगा लिया गया है। फिलहाल सभी बच्चियां महाराष्ट्र के जलगांव स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सुरक्षित हैं, जबकि उन्हें वापस लाने के लिए दिघलबैंक पुलिस की एक विशेष टीम रवाना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव कुतुवाभीटा से ये चारों नाबालिग बच्चियां तीन फरवरी की दोपहर अचानक गायब हो गई थीं, जिसके बाद उनके परिजनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। पुलिंस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। स्थानीय स्तर पर...