गिरडीह, नवम्बर 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने आवेदन प्राप्ति के दो घंटे के भीतर घर से गायब हुई नाबालिग छात्रा को बेंगाबाद से बरामद कर लिया। छात्रा की सकुशल बरामदगी से छात्रा के परिजनों ने राहत की सांस ली है। यह मामला तेलोनारी पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह छात्रा घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की परंतु छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। तब परिजनों ने थाना में शाम के साढ़े छह बजे आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। थाना में प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा सनहा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दो घंटे के भीतर बेंगाबाद की एक सहेली के घर से उसे बरामद कर...