पटना, दिसम्बर 5 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिला अभिलेखागार एवं अंचल स्तर पर रखे गए भूमि अभिलेखों के कुछ खतियानों के बीच के पन्ने गायब हैं। इस कारण उन दस्तावेजों का डिजिटलीकरण नहीं किया जा सका है। ऐसे गुमशुदा दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को 'बिहारी राजस्व योद्धा' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला जांच कर सत्यता सुनिश्चित की जाएगी। शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजस्व गांवों के अभिलेख भी नहीं हैं। ऐसे गांवों में पुराने जानकार लोगों की सहायता से भी अभिलेख पुनर्प्राप्ति संभव है और सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया में राजस्व कर्मचारियों की भागीदारी सुन...