बदायूं, जनवरी 9 -- कुंवरगांव। पुलिस ने इलाके के एक गांव से गायब हुई किशोरी को युवक के साथ बरामद कर लिया। युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों गंगा एक्सप्रेस वे किनारे गांव हरनाथपुर के अंडरपास के पास भागने की फिराक मे खड़े किसी सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने गश्त के दौरान उन्हें पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक 16 वर्षीय किशोरी को अपने साथ में ले गया। किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास से आरोपी युवक शिवम और किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी नाबालिग है, इसीलिए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए वन स्टाप सेंटर भेज दिया है और आरोपी युवक को पुलिस ने संबंधित धार...