मैनपुरी, दिसम्बर 3 -- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बुधवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत 88 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नौ विधाओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और क्षमता का प्रदर्शन किया। डीआईओएस सतीश कुमार ने जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार के साथ बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रमाण पत्र प्रदान किए। गायन प्रतियोगिता में मलिखान सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या ने प्रथम, जीजीआईसी मैनपुरी की शताक्षी ने द्वितीय, अमर शहीद कॉलेज बेवर की दीप्ती ने तृतीय स्थान हासिल किया। नृत्य एवं वादन में नेशनल कॉलेज भोगांव के अयान खान प्रथम, जीजीआईसी मैनपुरी की रौनक द्वितीय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.