वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी, हिटी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का निर्णायक चक्र सोमवार से प्रारम्भ हो गया। पहले दिन 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धा हुईं। आयुक्त सभागार में गायन, मुकुलारण्यम पब्लिक स्कूल (सिगरा) में वादन, सनबीम स्कूल (वरुणा) में नृत्य और गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं हुईं। आयुक्त सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। गायन की विविध विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रथम पुरस्कार प्रणव शंकर को मिला, रामकृष्ण द्वितीय अंश तीसरे स्थान पर रहे। 44 बालक तथा 53 बालिकाओं ने स्पर्धा में भाग लिया। एकल में 51, युगल में 13 तथा समूह में 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वादन में 26 बालक तथा 25 बालिकाओं, नृत्य में 37 बालक तथ...