मैनपुरी, फरवरी 9 -- प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 41वीं अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता सुर तरंग संगम कला ग्रुप द्वारा आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर एकमन क्लब में डा. शेखर भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगम कला ग्रुप के मैनपुरी कॉर्डिनेटर रोविन तिवारी ने बताया कि संस्था 40 वर्षों से देश-विदेश से गायक-गायिकाओं की खोज कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करती है। सोनू निगम, सुनिधी चौहान, शानू, श्रेया घोषाल जैसे गायक संगम कला की खोज है। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 16 फरवरी को आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में किए जाएंगे। ऑडिीशन दो वर्ग फिल्मी व गैर फिल्मी में आयोजित होगा। उम्र के आधार पर ऑडिशन सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में कराए जाएंगे। चयनित प्रतिभागी 23 फरवरी को दिल्ली में होने वाले फाइनल में प्रतिभाग...