लखनऊ, फरवरी 6 -- पंडित बिरजू महाराज जयंती समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को कलाकारों ने गायन, नृत्य व अभिनय के माध्यम से कथक सम्राट, पद्म विभूषण गुरु पंडित बिरजू महाराज को नमन किया। कैसरबाग स्थित कला मंडपम प्रेक्षागृह में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ संस्थान के विद्यार्थियों ने मनोहारी गायन से किया। प्रशिक्षिका मीना वर्मा के संगीत निर्देशन में गायन के छात्र-छात्राओं श्रिया, स्वस्ति, आरती, नमन, रूद्र, इंद्राक्षी, प्रीतिका, प्रज्ञा, अंशिका, शैल ने चतुरंग गायकी प्रस्तुत की। इस चतुरंग में तबले पर आनंद दीक्षित व नीतीश भारती, बांसुरी पर स्वयं मिश्रा व सिंथेसाइजर पर शिवम पाण्डेय ने सहयोग किया। कथक युगल नृत्य की विशेष प्रस्तुति गुवाहाटी की मरमी मेधी व मेघरंजनी द्वारा दी गई। प्रस्तुति का शुभारंभ गणेश वंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.