धनबाद, फरवरी 16 -- झरिया, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय गायत्री परिवार धनबाद के तत्वावधान में रविवार को गायत्री शक्ति पीठ बस्ताकोला में 10वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। एलसीआरएन खरकिया नेत्र अस्पताल चिरकुंडा व अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर में चिह्नित मोतियाबिंद के मरीजों का चिरकुंडा आई हॉस्पिटल के आधुनिक वातानुकूलित ऑपरेशन थिएटर में माइक्रो सर्जरी पद्धति से ऑपरेशन किया जाएगा। गायत्री परिवार की मीडिया प्रभारी आरती शर्मा ने बताया कि 121 लोगों की जांच हुई तथा 40 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के संजय शर्मा, विभूति शरण सिंह, एके गौतम, भूपेंद्र शर्मा (अधिवक्ता), आरती शर्मा, नरेश भट्ट, भगवान दास केशरी, लता परासर, दुलारी पाठक, सुनीता सिंह, क्रांति देवी, छोटी देवी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.