गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञानगर, कल्याणपुर में स्थापित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम 12 घंटे का अखंड कीर्तन से किया गया। अखंड कीर्तन की शुरुआत स्थानीय व्यास जाटा निवासी राजबलि पासवान, प्रभुदयाल प्रजापति, नंदू ठाकुर और नंदू प्रजापति की टीम ने किया। उसके बाद जाटा निवासी शिवपूजन व्यास और महेंद्र शर्मा की टीम ने दूसरी पाली में सहयोग किया। अखंड कीर्तन से रातभर कल्याणपुर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। रविवार सुबह अखंड कीर्तन का समापन आरती के साथ किया गया। उसके बाद गायत्री शक्तिपीठ परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक में काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष...