उन्नाव, नवम्बर 5 -- उन्नाव। गायत्री शक्तिपीठ पर देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री मां की उपासना एवं यज्ञ करने से जीवन में सुख शांति आती है। देव दीपावली पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में 51 दीपक जलाकर महिला मण्डल ने दीपयज्ञ किया। इस दौरान मालती मिश्रा, विमला मिश्रा, दीनू शुक्ला, सुशील जायसवाल,अजय शुक्ला, तिलक श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...