गिरडीह, नवम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से 3 अक्टूबर 2025 को गिरिडीह जिले का भ्रमण कर रहे ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन शनिवार को गायत्री दीप महायज्ञ के साथ हो गया। पिछले दो दिनों से गिरिडीह शहर के सिहोडीह, बरगंडा, अरगाघाट, बरमसिया, बजरंग चौक, हरिचक, अलकापुरी दुर्गा मंडप, शास्त्री नगर दुर्गा मंडप का भ्रमण करते हुए झंडा मैदान स्थित दुर्गा मंडप में पहले दिन का भ्रमण समाप्त हुआ। इस स्थान पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। शनिवार को चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा, पपरवाटांड दुर्गा मंडप, महेशलुन्डी एवं करहरबरी, बनियाडीह दुर्गा मंडप एवं टुन्डी रोड बरवाडीह का भ्रमण करते हुए गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह पहुंचकर रथ यात्रा समाप्त हुई। गायत्री शक्तिपीठ में दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ और इसके उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.