साहिबगंज, फरवरी 22 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 01 मार्च रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम दोपहर दो बजे से होगी। इसमें परिवार के सभी भाई बहन पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक साथ मिलकर एक दूसरे को सम्मान देते हुए होली मनाएंगे। सभी से अधिकाधिक संख्या में होली मिलन समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। उधर, शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 40 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की पूर्णाहुति गायत्री शक्तिपीठ में दिनांक 03 मार्च मंगलवार को 8:00 बजे सुबह की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...