बोकारो, फरवरी 18 -- गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर 9 में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने की, जिसमें बोकारो उपजोन समन्वयक कमलकांत मंडल को भावभीनी विदाई दी गई। मुकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कमलकांत मंडल ने 15 माह के कार्यकाल में बोकारो के साथ-साथ धनबाद और गिरिडीह जिलों में भी मिशन के विस्तार हेतु सराहनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में जन्म शताब्दी रथ का भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे मिशन की गतिविधियों को व्यापक गति मिली। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों ने नम आंखों से कमलकांत मंडल को विदाई दी। साथ ही नए उपजोन समन्वयक श्याम नंदन सिंह का मंत्रोच्चार के साथ चादर भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी विजय प्रसाद वर्णवाल, पं...