साहिबगंज, जनवरी 22 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इस वर्ष बसंत पर्व को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को बारह घंटे का गायत्री अखंड जाप संपन्न किया गया। बताया गया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे शक्तिपीठ में ही सामूहिक संकल्प समारोह आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी धूमधाम से की जा रही है। शक्तिपीठ संचालन समिति की मुख्य प्रभारी श्रीमती सरिता पोद्दार ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पूजनीय माता जी की जन्म जयंती तथा पूज्य गुरुदेव द्वारा स्थापित अखण्ड दीपक के सौ वर्ष पूरे होने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक ...