दुमका, जनवरी 2 -- दुमका। गायत्री शक्तिपीठ में नए वर्ष के अवसर पर अखंड जप का कार्यक्रम किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रमोद कुमार ने बताया कि गायत्री परिवार की परंपरा के अनुसार हमलोग प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसरों पर अखंड जप का कार्यक्रम आयोजित करते हैं और यह अखंड जप संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगलकामना के साथ किया जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम का दर्शन सनातन संस्कृति का मूल तत्व है। मां गायत्री सद्बुद्धि की देवी हैं और गायत्री महामंत्र मूलतः सद्बुद्धि के लिए की जाने वाली प्रार्थना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गायत्री महामंत्र का जप किया और नए वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...