धनबाद, जनवरी 13 -- झरिया, वरीय संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ, बस्ताकोला में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। यह रैली बस्ताकोला के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। समारोह में मुख्य रूप से जिले के सभी ट्रस्टी, प्रखंड प्रभारी, व्यवस्थापक व सक्रिय परिजन उपस्थित थे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और समाज में अच्छे कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिशु विहार की प्राचार्या लोपामुद्रा को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार भृगु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.