पीलीभीत, फरवरी 9 -- बीसलपुर। बीसलपुर के गायत्री शक्पिीठ पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन में आहुतियां देकर परिवार में सुख संवृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि शान्ति कुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने जन जन में गायत्री और यज्ञ के माध्यम से युग परिवर्तन का संकल्प लिया। देव संस्कृति दिग्विजय अभियान चलाकर नवयुग की आधार शिला रखी, आचार्य श्री के सूत्र हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, एक बनेंगे, नेक बनेंगे के माध्यम से हमारी संस्कृति विश्व संस्कृति बनेगी जिसमें। कार्यक्रम में यज्ञ परिक्रमा, आरती, जयघोष, प्रसाद वितरण आदि के साथ समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.