पीलीभीत, जुलाई 6 -- बीसलपुर। गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ एवं गोष्ठी व सामूहिक जप ध्यान का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में परिजनों ने भागीदारी की। बीसलपुर के गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ परिचारक राजेंद्र कुमार ने सभी धार्मिक अनुष्ठान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराये। कार्यक्रम में मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि साधना में जप, ध्यान एवं यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व होता है। जो साधक जप ध्यान के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान करते हैं। उन्हें ईश्वरीय आध्यात्मिक अनुदान वरदान अवश्य प्राप्त होते हैं। गायत्री शक्तिपीठ जन जागरण का केंद्र है। यहां की गई उपासना कई गुना फलदाई होती है। परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की कामना की, यज्ञ परिक्रमा जयघोष, प्रसाद वितरण, आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में देवकीनंदन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.