पीलीभीत, जनवरी 25 -- बीसलपुर। शान्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ गायत्री यज्ञ एवं सामूहिक जप ध्यान का आयोजन हुआ कार्यक्रम में दीक्षा एवं विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न हुए कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में परिजनों की भागीदारी रही। गायत्री परिवार ट्रस्ट बीसलपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान वर्ष अखंड दीप की शताब्दी वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी एवं पूज्य गुरुदेव की साधना की शताब्दी पूरी हो रही है। यह वर्ष अत्यंत ही दुर्लभ एवं विशिष्ट वर्ष है, यह कार्यक्रम पूरे वर्ष पूरे देश में चलेंगे। शांतिकुंज का संदेश परम पूज्य गुरुदेव का विचार क्रांति अभियान देश और दुनिया में फैलेगा तो निश्चित ही परिवर्तन आएगा। सारे लोग गायत्री और यज्ञ से जुड़ेंगे तो मानव में देवत्व एवं धरती पर स्वर्ग का निश्चित रूप से साकार ...