मुंगेर, अप्रैल 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में अज्ञात चोरों ने तीन पंखे की चोरी कर ली। चोरी मामले को लेकर गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी कुंदन कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना को दिए आवेदन में बताया कि मैं गायत्री शक्तिपीठ का पुजारी हूं। दिन के दो बजे मै बाहर गया था। एक घंटे के बाद वापस आने पर देखा कि गायत्री मंदिर परिसर में तीन पंखा गायब था। पीड़ित पुजारी ने हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष से मामले की छानबीन कर चोरी की घटना में शामिल चोरों की शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि गायत्री शांतिपीठ हवेली खड़गपुर थाना परिसर से बिल्कुल सटा हुआ है और दोनों के बीच केवल एक दीवार का फर्क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.