मुरादाबाद, जनवरी 24 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चे पीत वस्त्र व पीली वस्तुओं के साथ मां सरस्वती का जन्मदिन मनाने पहुंचे। वही मां सरस्वती के जन्मदिन पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। छात्रों ने देश की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। शनिवार को आयोजित वसंत पर्व पर छात्र-छात्राओं ने युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ,आदि शक्ति मां गायत्री, शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी, विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने कार्यक्रम से पूर्व "आया वसंत धरती झूमि" गीत गाकर वातावरण को वसंतमय बना दिया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता रमेश यादव ने गुरु वंदना, मंगलाचरण ,पृथ्वी पूजन, कलश आदि का पूजन कर गायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.