बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- रामनगर। श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान नृपेंद्र पांडेय व सविता ने अन्य भक्तों के साथ पूरे भक्ति भावना से पूजन, अर्चन व हवन कर परिवार एवं समाज के सर्व मंगल कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन कर हवन-पूजन संपन्न हुआ, वहीं गायत्री माता के महत्व एवं आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस पूरे धार्मिक कार्यक्रम का संचालन पंडित अखिलेश जी महराज प्रज्ञा पुत्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ कराया जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में मीनाक्षी, सान्हवी, निशा, ऊषा, ऋषभ, गौरव,यश्वी,महेश,अभिषेक,पीयूष सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर गायत्री यज्ञ के महत्व व वेदमाता पर विस्तृत व्याख्यान भी महराज श्री ने किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.