घाटशिला, फरवरी 20 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गामारिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर 2 किलोमीटर दूर रांगड़ो खाल पहुंचे और वहां से पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा कर गाजे-बाजे के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण में बनाई गई यज्ञ मंडप पहुंचे। ततपश्चात यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के बाद पुजारी शंकर प्रसाद कर और शुभेंदु विकास मिश्रा के सानिध्य में संस्कार हवन, आरती और पुष्पांजलि जैसे अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए।

हिंदी ...