उन्नाव, जनवरी 1 -- उन्नाव। नववर्ष पर कुण्ड यज्ञ में सैकड़ों साधकों ने विश्व कल्याण हेतु आहुतियां डाली। महिला मण्डल द्वारा गायत्री यज्ञ का संचालन महिला मण्डल प्रमुख मीरा सिंह, मालती सिंह, साधना सिंह ने किया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री मां की उपासना एवं यज्ञ करने से जीवन में सुख शांति आती है। गायत्री माता की उपासना से दुख दूर होते है। गायत्री भारतीय संस्कृति की जननी ओर यज्ञ भारतीय धर्म का पिता है। ऋषि मुनि प्राचीन काल में असुरता निवारण हेतु बड़े-बड़े यज्ञ करते थे। प्रत्येक शुभ कार्य एवं सभी संस्कार यज्ञ के साथ संपन्न होते है। इस दौरान दीनू शुक्ला, सत्यम शुक्ला, चंद्रमणि, मीरा सिंह, सुनीता त्रिपाठी, कन्हैया, कशिश, संतोषी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...