एटा, दिसम्बर 24 -- शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में गायत्री परिवार जैथरा में स्थित श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान पर 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ तथा श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन करा रही है। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। गायत्री परिवार शाखा जैथरा के पदाधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ राष्ट्रीय शौर्य, समृद्धि के साथ ही वातावरण के परिष्कार तथा मानवीय दुश्चिंतन के उन्मूलन तथा नशा निवारण सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। शाम को चार बजे से सात बजे तक युग शक्ति मां गायत्री का गुणगान किया जाएगा। एक जनवरी को सुबह सामूहिक जप,ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम के साथ आठ ...