किशनगंज, दिसम्बर 12 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता न्यू मार्केट तुलसिया में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा लोककल्याण के निमित्त गायत्री महामंत्र के साथ रुद्र गायत्री, सूर्य गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र और पर्यावरण संरक्षण मंत्र के साथ की गयी। शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली ने कहा कि गायत्री महायज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागृति लाने का प्रभावी माध्यम है। वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ तभी सार्थक होता है जब समाज दिखावा, फिजूलखर्ची और अनावश्यक रस्मों से मुक्त होकर सादगी, संस्कार और कर्तव्यबोध को अपनाए। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। यज्ञाचार्य राम तपस्या आचार्य ने बताया कि गायत्री और यज्ञ को देव संस्कृति का माता-पिता कहा गया है। स...