गोंडा, जुलाई 28 -- छपिया। रॉयलसन पब्लिक स्कूल भोपतपुर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य श्याम बरन पाण्डेय ने मुख्य यजमान डॉ बीएन शर्मा के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। अनूप कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, राज शर्मा, सुधा शर्मा , एवं प्रीति पांडे सहित अन्य अनेकों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। डॉ बीएन शर्मा ने बताया कि समाज में नैतिकता की पुनर्स्थापना और संस्कारों के जागरण, देश एवं विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...