गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा रविवार को बिरनी प्रखंड के तुलाडीह गांव के सामुदायिक भवन में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन महिला मंडल गिरिडीह की पूनम भदानी एवं अंजू भदानी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम गुरु एवं गायत्री की वंदना की गई। इसके उपरांत गणेश जी की वंदना की गई और बारी-बारी से सभी देव शक्तियों का आह्वान किया गया। इसके बाद 5 मिनट समूह प्रार्थना के द्वारा सबके कल्याण की कामना की गई। इस दौरान यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति हेतु आहुतियां प्रदान की गई। मौके पर महिला मंडल की पूनम भदानी ने कहा कि संसार में समस्त सुखों की जननी सुमति है। वहीं संसार के समस्त दुखों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.