मऊ, अप्रैल 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक क्षेत्र के भातकोल ग्राम सभा में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ में कथाव्यास शास्त्री सरजू प्रसाद ने गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गायत्री मंत्र का जाप नर-नारी सभी कर सकते हैं। आज के इस युग में सबसे बड़ी आवश्यकता सद्बुद्धि और सद्ज्ञान की है। महायज्ञ में नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन ,विद्यारंभ , दीक्षा एवं आदर्श विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। शाम को दीप महायज्ञ में सामूहिक नवयुग की आरती उतारी गई। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, अमरजीत शर्मा, इन्द्रदेव शर्मा, सुभाष सैनी, अमित, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद शर्मा, रविन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, रणवीर , धर्मेन्द्र इत्यादि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.