कानपुर, दिसम्बर 13 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को भी वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां डाली गईं। इस मौके पर बच्चों के नामकरण व विद्यारंभ संस्कार भी कराए गए। शांति कुंज हरिद्वार से आए वक्ताओं ने संस्कारो के महत्व को समझाया। कस्बे के श्याम बिहारी के हाता में आयोजित ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह हवन कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री मंत्र आहूति दी गई। इसके उपरांत यहां संस्कार के कार्यक्रम आयोजित हुये। इसमें दो बच्चों के नामकरण संस्कार संपन्न कराए गए। जबकि 6 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न हुआ। इन बच्चों के परिजनों ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां डालीं।...