लातेहार, फरवरी 11 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के शेरेगड़ा में आयोजित 24 कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोहण का कार्य किया जायेगा। यह यज्ञ 10 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। इस दौरान हवन यज्ञ भी किया गया है। कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के लवकुमार तिवारी,सुनील गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद कर्मकांडी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। उधर भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज मंगलवार को शेरेगड़ा में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...