मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। भगवतपुर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शिक्षक लालबाबू राय ने बताया कि भगवतपुर निवासी शिक्षक अकलू महतो की पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अकलू महतो गायत्री परिवार के साधक, कर्मकांडी व प्रवचनकर्ता थे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रामबालक प्रसाद, राधे प्रसाद सिंह, कमलदेव सिंह, नंदकिशोर महतो, विक्रम सिंह, लालबाबू राय, रामसरोवर सिंह, उमेश ठाकुर, प्रभाष सिंह, इंद्रजीत सिंह, संजय साह व हुकुमदेव राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.