मऊ, जनवरी 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा अंतर्गत बरहदपुर प्राचीन शिव मंदिर बाबा किशुन दास कुटी पर आयोजित नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं रासलीला कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस आयोजन का शुभारम्भ शनिवार की सुबह निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें शामिल 211 पीत वस्त्रधारी कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किया। इस बीच श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा का उद्घाटन भाजपा नेत्री पूनम सरोज एवं डॉ. उमेश सरोज ने किया। इसके बाद गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और तीन सुसज्जित रथों के साथ कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा बरहदपुर शिवालय से बनियापार मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: बाबा किशुन दास कुटी मंदिर के प्रांगण ...