लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- एक जनवरी से पांच जनवरी तक होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सहयोग के लिए मंगलवार को आयोजक विनोद कुमार सिंह तहसील में वकीलों के पास पहुंचे। गायत्री परिवार के कनकपाल सिंह राणा, रवींद्र यादव और दामोदर वर्मा भी उनके साथ पहुंचे। वकीलों को संबोधित करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य का जन्म मिलता है। यह सर्वश्रेष्ठ योनि है। मनुष्य ही वह प्राणी है जो दैनिक कामों के अलावा यज्ञ, जप-तप और धर्म-कर्म कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपना पेट तो जानवर भी चरकर भर लेते हैं। अगर हम केवल पेट भरने और प्रजनन के पीछे पड़े रहते हैं तो हममें और पशुओं में कोई फर्क नहीं रहेगा। उन्होंने एक करोड़ से ज्यादा खर्च वाले इस आयोजन में सहयोग मांगा। इस पर अध्यक्ष अंबरीश श्रीवास्तव और मंत्री टीएल यादव ने अधिवक्ता स...