दुमका, दिसम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि।यज्ञ मैदान दुमका में 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं सूक्ष्म संरक्षण में किया जा रहा है। इस महायज्ञ के लिए रविवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर देवघर से पधारे विशिष्ठ अतिथि महेंद्र यादव व यज्ञ समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह की अगुआई में भूमि पूजन का झंडा गाड़ा गया। भूमि पूजन व हवन यज्ञ के लिए पुरोहित की भूमिका का निर्वहन उपजोन बोकारो के शांतिकुंज प्रतिनिधि लखन लाल प्रजापति ने किया। दुमका के जितेन्द्र कुमार साह ने सपत्नीक प्रधान यजमान की भूमिका निभाई । महेश मंडल व्यास पीठ में सहयोगी थे जबकि बालकृष्ण जी के निर्देशन...